अरनमुला कन्नड़ी दुनिया का सबसे कीमती हस्तनिर्मित धातु दर्पण

चित्र
  अरनमुला कन्नड़ी दुनिया का सबसे कीमती हस्तनिर्मित धातु दर्पण मानस दर्पण देख, दोष-गुण स्वयं निहारें। अपने को पहचान, आप ही आप सुधारें।। अवधेश कुमार "अवध" दर्पण का इतिहास काफ़ी पुराना है।दर्पण पारंपरिक रूप से कांच का उपयोग करके बनाए जाते हैं, लेकिन वे कांच से भी लंबे समय से मौजूद हैं। पहले साधारण दर्पण लगभग 600 ईसा पूर्व पॉलिश किए गए ओब्सीडियन से बनाए गए थे। मेसोपोटामिया और मिस्र में 4000 से 3000 ईसा पूर्व के आस-पास तांबे को पॉलिश करके शीशे बनाए गए थे। विरूपण मुक्त छवियाँ बनाने के लिए धातु के दर्पण बनाने की कला पुरानी दुनिया के विभिन्न भागों में लंबे समय से प्रचलित है। 1400 ईसा पूर्व तक, टिन में 30 वज़न प्रतिशत तक युक्त कांस्य का उपयोग दर्पण बनाने के लिए किया जाता था।हमारे भारत में भी तांबे-टिन कांस्य को ढालकर और पॉलिश करके धातु के दर्पण बनाने की कला को अच्छी तरह से समझा जाता था और ये दर्पण अपनी स्पष्टता के लिए बहुत लोकप्रिय थे।ऋग्वेद सहित कई पुराणों में धातु के दर्पण का उल्लेख किया गया है। यहां तक ​​कि कजुराहो की नक्काशी...

विश्व की एक कृत्रिम भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

विश्व की एक कृत्रिम भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस




                                                           




 आवश्यकता ही आविष्कार कि जननी है'',यह बात हम सब जानते हैं। इतिहास में जब एक गणितज्ञ,दार्शनिक,और आविष्कारक चार्ल्स बैबेज ने गणितीय गणनाओं में मानवीय त्रुटि परिलक्षित की तब उन्होंने गणितीय विश्लेषण में एक स्वचालित प्रणाली की आवश्यकता महसूस किया। जिसके फलस्वरूप कम्प्यूटर का आविष्कार हुआ। समय के साथ साथ कम्प्यूटर अपनी परिभाषा बदलती गयी।अब कम्प्यूटर सिर्फ गणितीय समस्याओं का समाधान करने में सीमित नहीं रहा। वर्तमान विश्व की विशाल प्रोद्योगिकी करण के साथ कम्प्यूटर की कार्य क्षमता को भी बृद्धि करना आवश्यक हो गया।




1955 में अमेरिकी कम्प्यूटर वैज्ञानिक जाॅन मैकार्थी ने कम्प्यूटर को मानवीय बुद्धि अनुकरण करने की क्षमता प्रदान की जिसे उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम दिया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अर्थात कर्म्प्यूटर द्वारा मानब बुद्धि का अनुकरण। वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे विश्व को इस तरह आकर्षित किया है कि अब हर एक देश, दुनिया के सामने खुदको शक्तिशाली बनाने के लिए एआई क्षेत्र में अरबो की निवेश करने के लिए आगे बढ़ रही है।अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर क्षेत्र में मानवता का भविष्य निर्माण कर रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अथवा कृत्रिम बुद्धिमत्ता हमारे उद्योगीक क्षेत्र से लेकर शीक्षा क्षेत्र तक अपना उपयोगीता और कार्यकारीता को तेजी से विस्तारित करते आये है। वर्तमान समय में एसा कोई उद्योग नहीं है जो आधुनिक एआई से प्रभावित न हो।दरसअल ए आई कम्प्यूटर सिस्टम द्वारा डेटा-प्रशिक्षित माॅडल का उपयोग करके उदेश्य पूर्ण कार्य करते हैं। मशीन लर्निंग एआई की एक उपसमूह है जो कम्प्यूटर को डेटा से स्वयं सीखने की सुविधा प्रदान करता है ओर उस सिखने के कार्य को मानवीय हस्तक्षेप के बिना लागू करता है। एआई गहरे तंत्रिका नेटवर्क के माध्यम से उल्लेखनीय सटीकता हासिल करता है। एआई का लक्ष्य है कंम्पूटिगं सिस्टम द्वारा बुद्धिमानी से और स्वतंत्र रूप से कार्य करके मानव श्रम और मैनुअल काम को कम करना। 






 हमारे विभिन्न उद्योगीक क्षेत्र में एआई का प्रभाव 




 निर्माण क्षेत्र में एआई: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस निर्माण उद्योग पर सकारात्मक प्रभाव दाल रही है। बड़ी मात्रा में डेटा को तुरंत संसाधित और विश्लेषण करने की क्षमता से एआई ने विनिर्माण क्षेत्र में दक्षता, उत्पादकता और लागत बचत में वृद्धि की है। एआई संचालित सिस्टम विनिर्माण प्रक्रिया के दौरान वास्तविक समय में दोषों या विसंगतियों का पता लगाने के लिए कैमरों और सेंसर से दृश्य डेटा का विश्लेषण कर सकते हैं। 




 हेल्थकेयर क्षेत्र में एआई:स्वास्थ्य देखभाल में एआई, चिकित्सा डेटा की जाचं करने और उसपर कार्य करने के लिए मशीनों का उपयोग है। एआई आधारित ज्ञान के उपयोग से अब बीमारीयों का शिघ्र से पता लगाना सम्भव हो चूका है। उदाहरण के लिए टियूमर को चूरूवाती चरण में पहचानना। एआई का उपयोग विभिन्न अवसरों पर 99% कि सटीकता से तेजी से मेमोग्राम के अध्ययन को आकर्षक बना रहा है।



 

परिवहन क्षेत्र में एआई: परिवहन उद्योग में एआई की प्रभाव महत्वपूर्ण है। स्वचालित वाहन के निर्माण से एआई ने परिवहन क्षेत्र में क्रांति लाने में सक्षम हुआ है। ये वाहन पर्यावरण को समझने, निर्णय लेने में और वाहन को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न सेंसर, कैमरे और एआई एल्गोरिथ्म का उपयोग करते हैं। यातायत प्रवंधन में भी एआई का उपयोग किया जा रहा है।एआई संचालित रूटिंग सिस्टम सबसे कुशल मार्ग का सुझाव देने के लिए वास्तविक समय,यातायत की स्थिति, ओर उपयोगकर्ता के प्राथमिकताओं जैसे विभिन्न कारकों पर विचार करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जापान की सफलता का राज

अरनमुला कन्नड़ी दुनिया का सबसे कीमती हस्तनिर्मित धातु दर्पण

Global Innovation Index 2023 India rank in hindi