अरनमुला कन्नड़ी दुनिया का सबसे कीमती हस्तनिर्मित धातु दर्पण
मेरिनो भेड़
मेरिनो घरेलू भेड़ो की एक नस्ल है जिससे प्राप्त महीन मुलायम ऊन विख्यात है। मेरीनो ऊन की रेशो में प्राकृतिक सिकुड़न होता है जो शरीर के चारों ओर हवा की जेबों में शरीर के गर्मी को फॅसाता है और शरीर को अधिक समय तक गर्म रखते हैं। दरअसल मेरीनो ऊन की हवाई गर्त गुणवत्ता सर्दीयो के महीने में ठंडी हवा के खिलाफ एक इन्सुलेटर के रूप में काम करता है। मेरीनो ऊन गर्मी के मौसम में भी बहुत उपयोगी मानी जाती है। मेरीनो ऊन में मौजूद सूक्ष्म रेशे शरीर के त्वचा से नमी को सोख लेता है, जिससे शरीर पुरी तरह गर्म या गीले नहीं होते। यह उस नमी को वापस वायुमंडल में स्थानांतरित कर देते हैं जिससे त्वचा के पास की सुक्ष्म वातावरण हमेशा शुष्क रहे। मेरीनो ऊन गर्मियों के दौरान गर्मी के खिलाफ एक बफर के रूप में कार्य करते हैं। दुसरे शब्दों में मेरीनो ऊन की प्राकृतिक गुण शरीर को ठंडीयों में गर्म और गर्मियों में ठंड रखता है।
मेरीनो भेड़ की मुल स्थान स्पेन है। लेकिन वर्तमान समय में यह प्रजाति आस्ट्रेलिया में पाई जाती है। मध्य युग के अंत में ही स्पेन में मेरीनो भेड़ की उपस्थिति परिलक्षित हुए हैं। उस समय स्पेन में मेरीनो भेड़ की नस्ल के निर्यात के अनुमति नहीं थी। अठारहवीं शताब्दी में इसे कई युरोपीय देशों में भेजा गया। बाद में यह नस्ल दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और न्युजीलैंड सहित दुनिया के कई हिस्सो में फैल गया। इस दौरान स्पेन के मुल देशी मेरीनो भेड़ के नस्ल संकरण के द्वारा मेरीनो भेड़ की प्रजाति को विकसित कराया गया। वर्तमान समय में आस्ट्रेलिया के मेरीनो भेड़ सबसे उन्नत और लाभदायक प्रजाति के माने जाते हैं। आस्ट्रेलिया के मेरिनो भेड़ की यह स्पेनिश किस्म आस्ट्रेलियाई पर्यावरण के लिए काफी बेहतर और अनुकूल थी। वर्तमान आस्ट्रेलिया में मेरीनो नस्ल की कई उपभेदों को पाला जाता है। आस्ट्रेलिया के मेरीनो ऊन उद्योग दुनिया के सबसे उन्नत ऊन उद्योग है। आस्ट्रेलिया के मेरीनो ऊन दुनिया की सबसे बहतरीन और मुलायम ऊन है । यह ऊन इतनी प्राकृतिक गुणवत्ता से भरपूर है जिसकी बराबरी कोई भी अन्य प्राकृतिक या मानब निर्मित रेशम नहीं कर सकते।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें