अरनमुला कन्नड़ी दुनिया का सबसे कीमती हस्तनिर्मित धातु दर्पण

चित्र
  अरनमुला कन्नड़ी दुनिया का सबसे कीमती हस्तनिर्मित धातु दर्पण मानस दर्पण देख, दोष-गुण स्वयं निहारें। अपने को पहचान, आप ही आप सुधारें।। अवधेश कुमार "अवध" दर्पण का इतिहास काफ़ी पुराना है।दर्पण पारंपरिक रूप से कांच का उपयोग करके बनाए जाते हैं, लेकिन वे कांच से भी लंबे समय से मौजूद हैं। पहले साधारण दर्पण लगभग 600 ईसा पूर्व पॉलिश किए गए ओब्सीडियन से बनाए गए थे। मेसोपोटामिया और मिस्र में 4000 से 3000 ईसा पूर्व के आस-पास तांबे को पॉलिश करके शीशे बनाए गए थे। विरूपण मुक्त छवियाँ बनाने के लिए धातु के दर्पण बनाने की कला पुरानी दुनिया के विभिन्न भागों में लंबे समय से प्रचलित है। 1400 ईसा पूर्व तक, टिन में 30 वज़न प्रतिशत तक युक्त कांस्य का उपयोग दर्पण बनाने के लिए किया जाता था।हमारे भारत में भी तांबे-टिन कांस्य को ढालकर और पॉलिश करके धातु के दर्पण बनाने की कला को अच्छी तरह से समझा जाता था और ये दर्पण अपनी स्पष्टता के लिए बहुत लोकप्रिय थे।ऋग्वेद सहित कई पुराणों में धातु के दर्पण का उल्लेख किया गया है। यहां तक ​​कि कजुराहो की नक्काशी...

दुनिया की सबसे महंगी मशरूम

 दुनिया की सबसे महंगी मशरूम


                      




मशरूम एक फंगच है, जो मांसल संरचना के कारण और अत्यधिक पोषण तत्वों से भरपूर होने के कारण इसे एक लोकप्रिय खाद्य के रूप में पहचान किया जाता है। मशरूम एक खाने योग्य कवक है,जो एंटीआक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्वों की एक शृंखला प्रदान करते हैं। इसमे मौजूद फाईबर,पोटैशियम और विटामिन सी,लोगों के हृदय जनित स्वास्थ्य के साथ साथ लोगों को केंसर जैसी बिमारियों से बचा सकते हैं। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के अनुसार,मशरूम में मैजूद एंटीआक्सीडेंट फेफड़े, स्तन,प्रोस्टेट और अन्य प्रकार के कैंसर को रोकने में मदद कर सकते हैं। 



विश्व में सबसे ज्यादा मशरूम का उत्पादन चीन में किया जाता है।चीन में प्रति वर्ष 7,797,929 टन मशरूम उत्पादन किया जाता है।चीन सबसे ज्यादा मशरूम उत्पादक के साथ साथ दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक भी है। चीन हर साल 137 देशों में मशरूम का निर्यात करते हैं,जिनमें अमेरिका, जापान,कोरिया और युरोपीय संघ शामिल हैं। 


इटली में उत्पादित अल्बा व्हाइट ट्रफल दुनिया के सबसे महंगी मशरूम है। 2007 में 1.51 किलो अल्बा व्हाइट मशरूम 2.72 करोड़ रुपये में बिका था।व्हाइट ट्रफल मशरूम की खेती नहीं की जाती। यह अपने आप ओक, पाईन, अखरोट और चिनार के पेड़ की जड़ में पैदा होता है, जिसे 6 से 7 इंस नीचे से निकालना पड़ता है। 



मशरूम काउंसिल के अनुसार सफेद बटन मशरूम दुनिया के सबसे लोकप्रिय मशरूम माने जाते हैं।सफेद बटन मशरूम अमेरिका में उत्पादित किया जाता है। सफेद बटन मशरूम को उसके सख्त सफेद टोपी और छोटे डंठल से पहचाना जाता है। हमारे देश भारत में मुख्यतः चार प्रकार के मशरूम की खेती की जाती है, जैसे- बटन मशरूम, ढिंगरी मशरूम,दुधिया या मिल्की मशरूम और पुआल मशरूम। 



                              


मशरूम की उत्पत्ति और इसका इतिहास

     
                         


प्राचीन काल से ही मशरूम एक खाद्य पदार्थ के रूप में जाना जाता है।श्रग्वेद में भी मशरूम के महत्व का वर्णन मिलता है।मशरूम को यूनानियों ने रणभूमि में योद्धाओं की शक्ति प्रदान करने के लिए इस्तेमाल किया था।रोमवासियों ने इसे भगवान् की भोजन की संज्ञा दी थी। 



मशरूम के रूप में कवक साम्राज्य की उत्पत्ति और विकास अभी भी बहुत रहस्यमय है। इस साम्राज्य में केवल दो प्रतिशत प्रजातियों की पहचान की गई है, और उनकी नाजुक प्रकृति का मतलब है कि जीवाश्म बेहद दुर्लभ हैं। अब तक, सबसे पुराना पुष्टि किया गया मशरूम जीवाश्म 460 मिलियन वर्ष पुराना था।यूनिवर्सिटी लिब्रे डी ब्रुक्सलेज़ में "बायोगेओकेमिस्ट्री एंड अर्थ सिस्टम मॉडलिंग" अनुसंधान इकाई के स्टीव बोनेविले के नेतृत्व में शोधकर्ताओं के एक समूह ने एक नए मशरूम जीवाश्म की खोज की।माइसेलियम के जीवाश्म अवशेष, परस्पर जुड़े सूक्ष्म धागों का एक नेटवर्क, चट्टानों में खोजे गए थे जिनकी उम्र 715 से 810 मिलियन वर्ष के बीच है।यह पृथ्वी के इतिहास का वो समय था जब महाद्वीपों की सतह पर जीवन अपनी प्रारंभिक अवस्था में था। ये प्राचीन चट्टानें, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में पाई गईं थीं। स्टीव बोनेविले बताते हैं, " पानी और जमीन के बीच इस संक्रमणकालीन क्षेत्र में कवक की उपस्थिति हमें यह विश्वास दिलाती है कि ये सूक्ष्म मशरूम लगभग 500 मिलियन वर्ष पहले पृथ्वी की सतह पर बसने वाले पहले पौधों के महत्वपूर्ण भागीदार थे।" हालाँकि मशरूम को अमेरिका में लोकप्रिय होने में थोड़ा समय लगा। अमेरिका में, रसोई की किताब में मशरूम का पहला संदर्भ "द वर्जीनिया हाउसवाइफ" (1824) में है। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जापान की सफलता का राज

अरनमुला कन्नड़ी दुनिया का सबसे कीमती हस्तनिर्मित धातु दर्पण

Global Innovation Index 2023 India rank in hindi