अरनमुला कन्नड़ी दुनिया का सबसे कीमती हस्तनिर्मित धातु दर्पण
मेहरानगढ़ किले का अनसुलझे रहस्य
राजस्थान के जोधपुर शहर में स्थित मेहरानगढ़ किला भारत के भव्य और विशाल किलो में से एक है। मेहरानगढ़ किला जोधपुर के चिड़ीयातूक पहाड़ पर जोधपुर के संस्थापक राव जोधा द्वारा सन् 1459 में बनाई गई एक राजपूत राजाओं का किला है।यह किला जोधपुर के राजधानी को सुरक्षित करने के उद्देश्य से जमीन के 400 फीट ऊचाई पर ओर 1200एकर के विशाल क्षेत्र में बनायी गयी एक दुर्ग है।
इस किले के निर्माण के पीछे एक रहस्यमय घटना शामिल हैं। दरअसल चिड़ीयातूक पहाड़ में एक चिड़ियानाथ नामक एक सन्यासी रहते थे।वहा लोग उस संत को बहुत मानते थे।जब राव जोधा ने वहापर किला वनाने का निर्णय किया तो उन्होंने उस सन्यासी को वहा से जाने के लिए आग्रह किया। लेकिन चिड़ियानाथ ने वहा से जाने के लिए इन्कार किया। फिर राव जोधा ने उस सन्यासी को कर्णी माता सी सहायता से वहा से हटाया।इस बात से संत क्रोधित होकर राव जोधा को श्राप देकर कहा कि उनका किला हमेशा पानी की समस्या का सामना करेगा। फिर राव जोधा ने इस श्राप से मुक्ति पाने के लिए देवताओं का आह्वान किया। देवताओं ने उन्हें सलाह दी कि अगर किले की नींव मे कीसी जिन्दा इन्सान की बलि चढ़ाया जाये तो श्राप का प्रभाव थोड़ा कम हो जायेगा। लेकिन बली देने वाले व्यक्ति की अपनी इच्छा भी होना चाहिए। इसके वाद राजा राम मेघवाल नाम की एक व्यक्ति ने अपनी इच्छा से इस कीले की नींव मे अपनी बलि दी और उन्हें वहा जिन्दा दफनाया गया।इसलिए मेहरानगढ़ किले को एक श्रापित किले के नाम से जाना जाता है।
मेहरानगढ़ किले के पास निर्माण किया गया राणीसर तालाब से मेहरानगढ़ दुर्ग की पेयजल आपूर्ति की जाती थी। राजपूतों की आराध्य देवता सू्र्यदेव के नाम से ही इस कीले का नाम मेहरानगढ़ रखा गया। मेहरान एक फारसी शब्द है जिसका अर्थ है सूरज।
17 वीं शताब्दी में बनाई गई शीशमहल मेहरानगढ़ किले का ही एक हिस्सा है जिसे महाराजा अजित सिंह ने बनाया था।यह शीशमहल विभिन्न प्रकार के रंगबिरंगे शीशे से बनी हुई एक बहुत खुबसूरत महल है।
मेहरानगढ़ किला में स्थित सबसे खूबसूरत महल फुल महल 18 शताब्दी में महाराजा अभय सिंह ने अपने मनोरंजन के लिए बनाया था।फुलमहल में राजा अभय सिंह अपने पसंदीदा नर्तकीयो ने नृत्य करवाते थे, संगीतकारों से संगीत सुनते थे और कवियों से कविता का आनंद लेते थे।फुलमहल की छत में सोने की खुबसूरत कारीगरी की गयी थी।दीवारों में उस समय की सुन्दर सुन्दर चित्रकला की गई थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें