अरनमुला कन्नड़ी दुनिया का सबसे कीमती हस्तनिर्मित धातु दर्पण

चित्र
  अरनमुला कन्नड़ी दुनिया का सबसे कीमती हस्तनिर्मित धातु दर्पण मानस दर्पण देख, दोष-गुण स्वयं निहारें। अपने को पहचान, आप ही आप सुधारें।। अवधेश कुमार "अवध" दर्पण का इतिहास काफ़ी पुराना है।दर्पण पारंपरिक रूप से कांच का उपयोग करके बनाए जाते हैं, लेकिन वे कांच से भी लंबे समय से मौजूद हैं। पहले साधारण दर्पण लगभग 600 ईसा पूर्व पॉलिश किए गए ओब्सीडियन से बनाए गए थे। मेसोपोटामिया और मिस्र में 4000 से 3000 ईसा पूर्व के आस-पास तांबे को पॉलिश करके शीशे बनाए गए थे। विरूपण मुक्त छवियाँ बनाने के लिए धातु के दर्पण बनाने की कला पुरानी दुनिया के विभिन्न भागों में लंबे समय से प्रचलित है। 1400 ईसा पूर्व तक, टिन में 30 वज़न प्रतिशत तक युक्त कांस्य का उपयोग दर्पण बनाने के लिए किया जाता था।हमारे भारत में भी तांबे-टिन कांस्य को ढालकर और पॉलिश करके धातु के दर्पण बनाने की कला को अच्छी तरह से समझा जाता था और ये दर्पण अपनी स्पष्टता के लिए बहुत लोकप्रिय थे।ऋग्वेद सहित कई पुराणों में धातु के दर्पण का उल्लेख किया गया है। यहां तक ​​कि कजुराहो की नक्काशी...

मलय द्वीप कहा स्थित है Malay archipelago, largest group of island

 मलय द्वीपसमूह Malay archipelago, largest group of island


                          



 मलय द्वीप दक्षिणपूर्वी एशिया की मुख्यभूमि और ऑस्ट्रेलिया के बीच में विस्तृत एक द्वीपसमूह है। हिन्द महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक फैले हुए इस द्वीपसमूह में 25,000 द्वीप हैं। क्षेत्रफल के आधार पर यह दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है।इस द्वीप को ''मलय दुनिया'', "नुसंतारा","ईस्ट इंडीज" के नाम से भी जाना जाता है।इस द्वीपसमूह में ब्रुनेई,पूर्वी तिमोर,इंडोनेशिया, मलेशिया,पापुआ न्यू गिनी,फिलीपींस और सिंगापुर शामिल हैं। 


 



 मलय शब्द की उत्पत्ति आस्ट्रौनेशियन लोगों की एक सांस्कृतिक रूप 'मलय जाति' के पुरातन युरोपीय अनुमान से लिया गया था। मलय लोग इस द्वीप की प्रमुख आबादी है। द्वीपों की अर्थव्यवस्था काफी हद तक ग्रामीण और कृषि प्रधान है। अधिकांश ग्रामीण आबादी कृषक हैं, जो आमतौर पर सिंचित चावल उगाते हैं । लेकिन कभी-कभी मक्का, रतालू या कसावा उनकी प्रमुख खाद्य फसल के रूप में उगाते हैं।कभी कभी कुछ कृषकों को कई व्यावसायिक फसलें उगाते हुए भी दिखाई देता है,जैसे रबर और तंबाकू ।साथ ही क्षेत्र की अधिकांश चीनी , खोपरा , काली मिर्च , जायफल , अन्य मसाले, कपोक , साबूदाना , और अबाका फाइबर (मनीला हेम्प) जैसी फसलों की भी अपने जरूरत के हिसाब से खेती की जाती है। 


दुनिया के दो सबसे बड़े शहर, मनीला और जकार्ता ,मलय द्वीपसमूह में स्थित हैं।जकार्ता इंडोनेशिया की राजधानी है, जो वहा की आर्थिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक केन्द्र है।मनीला, जिसे "पर्ल ऑफ़ द ओरिएंट" के नाम से जाना जाता है,फिलीपीसं की राजधानी है। यह हलचल भरा ऐतिहासिक शहर देखने और करने लायक चीज़ों से भरा है।पेट्रोलियम मलय द्वीप की मुख्य खनिज संसाधन है, जिसका दोहन सुमात्रा, बोर्नियो, ब्रुनेई और इंडोनेशियाई न्यू गिनी में किया जाता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जापान की सफलता का राज

अरनमुला कन्नड़ी दुनिया का सबसे कीमती हस्तनिर्मित धातु दर्पण

Global Innovation Index 2023 India rank in hindi