अरनमुला कन्नड़ी दुनिया का सबसे कीमती हस्तनिर्मित धातु दर्पण
हमास इजराइल विवाद
हमास एक इस्लामीक कट्टरपंथी आतंकवादी समूह है जिसकी स्थापना प्रथम फिलिस्तीनी इंतिफादा (विद्रोह)के दौरान गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनी शरणार्थी शेख अहमद यासीन ने की थी।इस आतंकवादी समुह का मुख्य उद्धेश्य इजराइली प्रशासन के स्थान पर इस्लामिक शासन की स्थापना करनी थी। हमास की स्थापना फिलिस्तीन को मुक्त करने के लिए 1987 में हुई थी, जिसमें आधुनिक इजरायल भी शामिल था। हमास की ताकत गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक के इलाकों में केंद्रित है।यह संगठन पीएलओ और इज़राइल के बीच किए गए सभी समझौतों को खारिज करता है।
हमास की एक सैन्य शाखा है जिसे इज़ अल-दीन अल-क़सम ब्रिगेड के नाम से जाना जाता है जिसने 1990 के दशक से इज़राइल और फिलिस्तीनी क्षेत्रों में कई इज़राइल विरोधी हमले किए हैं। इन हमलों में इज़रायली नागरिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर बमबारी, छोटे हथियारों से हमले, तात्कालिक सड़क किनारे विस्फोटक और रॉकेट हमले शामिल हैं।
हमास ने 2006 के संसदीय चुनाव में जीत हासिल की और 2007 में हिंसक तरीके से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त फिलिस्तीनी प्राधिकरण से गाजा पट्टी का नियंत्रण छीन लिया। प्रतिद्वंद्वी फतह आंदोलन के प्रभुत्व वाला फिलिस्तीनी प्राधिकरण, इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्रों का प्रशासन करता है।हमास को कतर और तुर्की जैसे अरब देशों से समर्थन प्राप्त है। हाल ही में, वह ईरान और उसके सहयोगियों के करीब भी चला गया है। हमास को इजरायल, अमेरिका और यूरोपीय संघ समेत कई देशों द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।
यहूदी और फिलिस्तीनीयों के बीच संघर्ष क्यों
इज़राइल दुनिया का एकमात्र यहूदी राज्य है, जो भूमध्य सागर के ठीक पूर्व में स्थित है। फ़िलिस्तीनी जो मुल रूप से अरब आबादी है,उस क्षेत्र को फ़िलिस्तीन के रूप में संदर्भित करता है, और उसी भूमि पर या उसके कुछ हिस्से पर फिलिस्तीन के नाम से एक राज्य स्थापित करना चाहता है, जिस पर इजराइल नियंत्रण करता है।
प्रथम विश्व युद्ध के बाद, जब ओटोमन साम्राज्य हार गया, तो ब्रिटिशों ने फिलिस्तीन नामक क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया।यूरोप में उत्पीड़न से भाग रहे यहूदी उस समय ब्रिटिश साम्राज्य में,अरब और मुस्लिम-बहुल क्षेत्र में एक राष्ट्रीय मातृभूमि स्थापित करना चाहते थे।तब ब्रिटिशों ने फिलिस्तीन पर एक यहूदी राष्ट्रीय मातृभूमि स्थापित करने का वादा किया।1930 के दशक में, ज़ायोनीवादियों अर्थात यहूदियों और फ़िलिस्तीनियों के बीच तनाव बढ़ गया, जो अधिकतर अरब के थे।
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, ज़ायोनी आंदोलन ने वास्तव में जोर पकड़ लिया।यह ज़ायोनी आंदोलन यहूदी राष्ट्रवाद है। यह 1800 के दशक में हुए राष्ट्र-राज्य आंदोलन का विस्तार है। 1948 में ब्रिटेन फिलिस्तीन पर अपना नियंत्रण छोड़कर चला गया और इजराइल राज्य का गठन हुआ।ब्रिटिशों के चलते ही अरब-इजरायल युद्ध तुरंत शुरू हो गया।इज़रायली इस युद्ध को राष्ट्रीय स्वतंत्रता का युद्ध कहते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें