अरनमुला कन्नड़ी दुनिया का सबसे कीमती हस्तनिर्मित धातु दर्पण
एक राष्ट्र, एक छात्र आईडी One Nation, One Student Id हालही में भारत के शिक्षा मंत्रालय और भारत सरकार ने APAAR ID अर्थात "एक राष्ट्र, एक छात्र आईडी" की व्यवस्था शुरू किया है। यह APAAR ID भारत भर के सभी छात्रों के लिए बचपन से ही एक विशिष्ट पहचान प्रणाली के रूप में कार्य करेगी।यह सभी छात्रों के लिए बहुत मददगार होगा क्योंकि उनका पूरा शैक्षणिक डेटा जैसे डिग्री, छात्रवृत्ति, पुरस्कार आदि APAAR आईडी में डिजिटल रूप से स्थानांतरित हो जायेगी।भारत सरकार की "एक राष्ट्र,एक छात्र आईडी" के तहत अबसे किसी छात्र को स्कूल या कॉलेज में प्रवेश लेनी हो,तो पहले वन नेशन वन आईडी पंजीकरण पूरा करना होगा और फिर छात्र आधिकारिक वेबसाइट से एपीएआर आईडी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
"एक राष्ट्र, एक छात्र आईडी " पहल के तहत प्रत्येक छात्र को एक अद्वितीय एपीएआर आईडी प्राप्त होगी,जो एकेडमिक बैंक क्रेडिट(एबीसी) से जुड़ी होती है।यह एपीएआर आईडी 12 अंकों का एक यूनिक कोड है, जो पूरी तरह से आधार कार्ड की तरह होगा, जिस पर छात्रों का एक यूनिक कोड प्रिंट होगा। यह छात्रों के लिए एक डिजिटल भंडार की तरह काम करेगी,जिसमें छात्र की शौक्षणिक यात्रा के दौरान अर्जित क्रेडिट उपलब्ध होगी। APAAR कार्ड शिक्षा मंत्रालय द्वारा उपयोग में लाया गया है जो भारत में निजी और सरकारी स्कूलों या कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए डिजिटल आईडी कार्ड है।
"एक राष्ट्र,एक छात्र आईडी" शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के एक हिस्से के रूप में शुरू की गई है। इसका उद्देश्य शिक्षा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना।यह राज्य सरकारों को साक्षरता दर, ड्रापआउट दर और शोक्षिक सुधारों को प्रभावी ढंग से निगरानी करने का अधिकार प्रदान करता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें