विश्व की सबसे बड़ी नहरों के नेटवर्क
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सुक्कुर शहर के पास सिंधु नदी पर स्थित लोयड बांध पाकिस्तान की सिंचाई प्रणाली का गौरव है क्योंकि यह दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा एकल सिंचाई नेटवर्क है। यह उत्तर में सुक्कुर जिले से लेकर सिंध के दक्षिण में मीरपुरखास और हैदराबाद जिलों तक , प्रांत के लगभग सभी हिस्सों को सिंचित करती है।लोयड बांध दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग और हाइड्रोलॉजिकल उत्कृष्ट कृतियों में से एक है, जो सालाना आठ मिलियन एकड़ से अधिक भूमि पर पानी लाता है।
सन् 1923 में ब्रिटिश सरकार द्वारा लगभग एक मील (1.6 किमी) लंबे लोयड बांध का निर्माण कार्य प्रारम्भं हुआ था,जीसे 1932 में पुरा किया गया था।ब्रिटिश सरकार ने बांध का नाम बॉम्बे के गवर्नर सर जॉर्ज लॉयड के नाम पर रखा, जिन्होंने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी।बाद में यह बांध सिंध के सुक्कुर शहर में स्थित होने के कारण सुक्कुर बैराज के नाम से प्रसिद्ध हुएं।
लोयड बांध पूरे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो अपने नहरों के नेटवर्क के माध्यम से 7.63 मिलियन एकड़ भूमि के कृषि योग्य क्षेत्र को सिंचाई प्रदान करता है, जिसमें खाद्य और नकदी फसलें उगाई जाती हैं।यह देश के कुल नहर सिंचित क्षेत्र का लगभग 25 प्रतिशत है। एक मील लंबे बैराज में सिंचाई के पानी के दोहन और नियंत्रण के लिए 66 द्वार हैं, बैराज से 7 नहरें, 4 दाईं ओर और तीन बाईं ओर से सिंचाई होती है।
लोयड बांध के इतिहास
पाकिस्तान के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में स्थित सिंध प्रांत पुरी तरह से सिंधु नदी पर निर्भर था,क्योंकि वहां भूजल बहुत सीमित उपलब्ध थी।प्रांत में वर्षा औसतन प्रति वर्ष 100 से 200 मिमी के बीच होती है, जबकि वाष्पीकरण दर 1,000 और 2,000 मिमी के बीच होती थी।
1843 में अंग्रेजों ने सिंध पर विजय प्राप्त की।सिंध पर शासन करने में अंग्रेजों के दो उद्देश्य थे: ब्रिटिश शासन को मजबूत करना और सिंध को ब्रिटिश उत्पादों के बाजार और राजस्व और कच्चे माल के स्रोत के रूप में उपयोग करना।ब्रिटिश सरकार के श्री सीए फ़िफ़ ने 1868 में सुक्कुर बैराज की अवधारणा लेकर आए थे।उनका उद्देश्य सिंध के आर्थिक व्यवस्था का मुख्य स्रोत कृषि क्षेत्र को मजबूत करना और कृषि क्षेत्र आवस्यक जल की आपूर्ति को पूरा करना। लेकिन 1923 में इस परियोजना को अंतिम मंजूरी मिली।
ब्रिटिश सरकार ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत के क्षेत्रों में खेती करने के लिए सुक्कुर में इस बैराज का निर्माण किया था। डिजाइन, उपयोगिता और इसके लाभों ने शुष्क खेती द्वारा हरित क्रांति ला दी थी।
Competitive exam में आनेवाले,इस topic से जूड़ी हुई कुछ सवाल
* विश्व की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना 'लायड बैराज' कहा स्थित है ?
* विश्व की सबसे बड़ी नहरों के नेटवर्क 'लायड बांध' किस देश में स्थित है ?
* सुक्कुर बैराज का असली नाम क्या है ?
* सुक्कुर बैराज का निर्माण कब और किसने किया था ?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें