संदेश

अगस्त, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अरनमुला कन्नड़ी दुनिया का सबसे कीमती हस्तनिर्मित धातु दर्पण

चित्र
  अरनमुला कन्नड़ी दुनिया का सबसे कीमती हस्तनिर्मित धातु दर्पण मानस दर्पण देख, दोष-गुण स्वयं निहारें। अपने को पहचान, आप ही आप सुधारें।। अवधेश कुमार "अवध" दर्पण का इतिहास काफ़ी पुराना है।दर्पण पारंपरिक रूप से कांच का उपयोग करके बनाए जाते हैं, लेकिन वे कांच से भी लंबे समय से मौजूद हैं। पहले साधारण दर्पण लगभग 600 ईसा पूर्व पॉलिश किए गए ओब्सीडियन से बनाए गए थे। मेसोपोटामिया और मिस्र में 4000 से 3000 ईसा पूर्व के आस-पास तांबे को पॉलिश करके शीशे बनाए गए थे। विरूपण मुक्त छवियाँ बनाने के लिए धातु के दर्पण बनाने की कला पुरानी दुनिया के विभिन्न भागों में लंबे समय से प्रचलित है। 1400 ईसा पूर्व तक, टिन में 30 वज़न प्रतिशत तक युक्त कांस्य का उपयोग दर्पण बनाने के लिए किया जाता था।हमारे भारत में भी तांबे-टिन कांस्य को ढालकर और पॉलिश करके धातु के दर्पण बनाने की कला को अच्छी तरह से समझा जाता था और ये दर्पण अपनी स्पष्टता के लिए बहुत लोकप्रिय थे।ऋग्वेद सहित कई पुराणों में धातु के दर्पण का उल्लेख किया गया है। यहां तक ​​कि कजुराहो की नक्काशी...

अनडिटेक्टेवल ए आई क्या है undetectable AI in hindi

चित्र
 अनडिटेक्टेवल ए आई क्या है                          अनडिटेक्टेवल एआई एक उपकरण है जो आपके एआई जनित सामग्री को अधिक मानवीय बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।इसे विभिन्न प्रकार के मशीन लर्निंग माॅडल के माध्यम से किया जाता है और इसके अतिरिक्त टेक्स्ट प्री-प्रोसेसिंग ओर पोस्ट प्रोसेसिंग का उपयोग होता है।इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि आपके एआई उपकरण से एआई डिटेक्शन हता दिया गया है और आप एआई डिटेक्टर को बायपास करने में सक्षम है।अनडिटेक्टेवल एआई को विशेष रूप से मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव,लेखक, पत्रकार,ब्लाॅगर्स, शोधकर्ताओं के मदद के लिए विकसित किया गया है।इसके जरिये उनकी एआई जनित रचना एआई डिटेक्टरो से पता लगाने से बचते हैं और उनकी रचना को अधिक मानवीय बनाते हैं।  अनडिटेक्टेवल एआई अपने सेवा को विकसित करने के लिए शर्टकाट या सतही तरीको पर भरोसा न करते हुए, एक बड़े कस्टम भाषाई मड्ल पर नीवेश किया है।यह कस्टम भाषा मड्ल के जरिये मानव द्वारा हस्थ लिखित उपकरण और एआई जनित रचनाओं के बीच विविध श्रृंखला पर कठोर प्रशिक्षण और परिक्षण किया...

ओणम:भगवान की अपने देश केरल के पारंपरिक उत्सव

चित्र
 ओणम:भगवान की अपने देश केरल के पारंपरिक उत्सव केरल विशेष रूप से पारिस्थितिक पर्यटन पहल और सुन्दर अप्रवाही जल के लिए प्रसिद्ध, नेशनल जियोग्राफिक ट्रैवलर द्वारा दुनिया के दस स्वर्गो में एक है। इसकी अनूठी संस्कृति और परंपराओं ने, केरल को दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में एक बना दिया है।केरल को भगवान् का अपना देश भी कहा जाता है। इसके पीछे एक पौराणिक मान्यता है जिसमें कहा गया है कि- भगवान् विष्णु के अवतार भगवान परशुराम ने अपने अनुयायियों के शांतिपूर्वक रहने के लिए भुमि विकसित करने हेतु अपनी कुल्हाड़ी विशाल समुद्र में फैंक दी थी, और इस तरह भगवान के अपने हाथों से केरल राज्य का जन्म हुआ। ओणम मलयाली लोगों की पारंपरिक त्योहार है जो दुनिया भर में मलयाली समुदाय द्वारा मनाया जाता है। ओणम त्योहार राजा महाबली की समृद्धि और उदारता की याद में मनाया जाता है। हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार ब्राह्मण ॠषि प्रहलाद का महाबली नाम का एक पोता था,जिसने देवताओं को हराकर तीनों लोको मे कब्जा कर लिया था। देवताओं ने भगवान् विष्णुजी से मदद मांगे। लेकिन भगवान् विष्णु ने महाबली को एक अच्छा शासक और उनके भक्त म...

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

चित्र
 नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास                            हांगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंकने की स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर हतिहास में अपना नाम दर्ज किया है। 'भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। नीरज ने 88.17 मीटर के शानदार थ्रो के साथ विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।  विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने सभी देशवासियों को उनके अटुट समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि '' यह पदक पूरे भारतीय के लिए है। में हर भारतीय को धन्यवाद देना चाहता हूँ, क्योंकि वो मेरा समर्थन करने के लिए पूरी रात जाग रहे हैं। में पहले अलिम्पिक चैंपियन बना और अब में विश्व चैंपियन हूँ।" उन्होंने भारतीय युवाओं को उद्देश्य करके कहा कि, हम भारतीय कुछ भी कर सकते हैं। बस कड़ी मेहनत करते रहो।  विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का इतिहास विश्व एथलेटिक्स चैंपिय...

शिव शक्ति बिंदु, चन्द्रमा पर भारत की छापं

चित्र
 शिव शक्ति बिंदु, चन्द्रमा पर भारत की छापं                       हालही में भारतीय अंतरीक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) द्वारा भैजा गया तीसरा भारतीय चन्द्र मिशन चन्द्रयान 3 सफलतापूर्वक चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर चुका है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 26 अगस्त को इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए यह कहा: वह बिंदु जहाँ पर भारतीय चन्द्र मिशन चन्द्रयान 3 उतरा था उसे शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा।दरअसल अन्तरीक्ष मिशन के दौरान वह बिंदु जहाँ पर वैज्ञानिकों के द्वारा भैजी हुई अन्तरीक्ष यान उतरता है,उस बिंदु को एक नाम दिए जाने की वैज्ञानिक परंपरा है।भारत भी अपनी अन्तरीक्ष मिशन की कामियाबी पर चन्द्रमा के सतह पर अपना छाप छोड़ते हुए चन्द्रयान की लैडंर विक्रम की उस उतरन बिंदु को शिवशक्ति के नाम से नामांकन किया।  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने बेंगलुरु में इसरो टेलीमेटरी ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) में इसरो वैज्ञानिक और भारत के जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चन्द्रयान 3 मिशन की सफलता के बाद ...

दुनिया की सबसे महंगी मशरूम

चित्र
 दुनिया की सबसे महंगी मशरूम                        मशरूम एक फंगच है, जो मांसल संरचना के कारण और अत्यधिक पोषण तत्वों से भरपूर होने के कारण इसे एक लोकप्रिय खाद्य के रूप में पहचान किया जाता है। मशरूम एक खाने योग्य कवक है,जो एंटीआक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्वों की एक शृंखला प्रदान करते हैं। इसमे मौजूद फाईबर,पोटैशियम और विटामिन सी,लोगों के हृदय जनित स्वास्थ्य के साथ साथ लोगों को केंसर जैसी बिमारियों से बचा सकते हैं। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के अनुसार,मशरूम में मैजूद एंटीआक्सीडेंट फेफड़े, स्तन,प्रोस्टेट और अन्य प्रकार के कैंसर को रोकने में मदद कर सकते हैं।  विश्व में सबसे ज्यादा मशरूम का उत्पादन चीन में किया जाता है।चीन में प्रति वर्ष 7,797,929 टन मशरूम उत्पादन किया जाता है।चीन सबसे ज्यादा मशरूम उत्पादक के साथ साथ दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक भी है। चीन हर साल 137 देशों में मशरूम का निर्यात करते हैं,जिनमें अमेरिका, जापान,कोरिया और युरोपीय संघ शामिल हैं।  इटली में उत्पादित अल्बा व्हाइट ट्रफल दुनिया के सबसे महंगी मशरूम है। 2...

महिला समानता दिवस

चित्र
 महिला समानता दिवस                                  महिला समानता दिवस हर साल 26 अगस्त को मनाया जाता है। महिला समानता दिवस महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण पदक्षेप है। यह महिलाओं को सशक्त बनाते हैं और समाज में उनके योगदान को मान्यता देते हैं।  महिला समानता दिवस की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। सन् 1920 में अमेरिकी संविधान में 19 वी संसोधन को अधिकारीक तौर पर प्रमाणित करते हुए महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ था। 26 अगस्त,1920 में अमेरिका के संविधान में 19 वें संसोधन को कांग्रेस द्वारा पारित किया गया था ओर इसे संविधान का हिस्सा बनाया गया था।  26 अगस्त, 1970 को इसकी 50वीं वर्षगांठ मनाई गई, जिसने राष्ट्रीय महिला संगठन (अब) को राज्यव्यापी "समानता के लिए हड़ताल" की वकालत करने के लिए प्रेरित किया।90 से अधिक प्रमुख शहरों में 100,000 से अधिक महिलाएँ इस हड़ताल में शामिल हुईं, जिससे यह अमेरिका में एक ऐतिहासिक लैंगिक समानता विरोध बन गया। अमेरिकी राष्ट्रपति रिच...

मेरिनो भेड़ और ऊन की विशेषता

चित्र
 मेरिनो भेड़                        मेरिनो घरेलू भेड़ो की एक नस्ल है जिससे प्राप्त महीन मुलायम ऊन विख्यात है। मेरीनो ऊन की रेशो में प्राकृतिक सिकुड़न होता है जो शरीर के चारों ओर हवा की जेबों में शरीर के गर्मी को फॅसाता है और शरीर को अधिक समय तक गर्म रखते हैं। दरअसल मेरीनो ऊन की हवाई गर्त गुणवत्ता सर्दीयो के महीने में ठंडी हवा के खिलाफ एक इन्सुलेटर के रूप में काम करता है। मेरीनो ऊन गर्मी के मौसम में भी बहुत उपयोगी मानी जाती है। मेरीनो ऊन में मौजूद सूक्ष्म रेशे शरीर के त्वचा से नमी को सोख लेता है, जिससे शरीर पुरी तरह गर्म या गीले नहीं होते। यह उस नमी को वापस वायुमंडल में स्थानांतरित कर देते हैं जिससे त्वचा के पास की सुक्ष्म वातावरण हमेशा शुष्क रहे। मेरीनो ऊन गर्मियों के दौरान गर्मी के खिलाफ एक बफर के रूप में कार्य करते हैं। दुसरे शब्दों में मेरीनो ऊन की प्राकृतिक गुण शरीर को ठंडीयों में गर्म और गर्मियों में ठंड रखता है।  मेरीनो भेड़ की मुल स्थान स्पेन है। लेकिन वर्तमान समय में यह प्रजाति आस्ट्रेलिया में पाई जाती है। मध्...

रोव्वेन द्वीप अफ्रीका की भयानक जेल

चित्र
 रोव्वेन द्वीप अफ्रीका की भयानक जेल                                                       रोव्वेन द्वीप दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के उत्तर दिशा में मुख्य भुमि से लगभग 6 मील दुर स्थित है। यह द्वीप भारत महासागर और अटलांटिक महासागर के संगम क्षेत्र में स्थापित है। विश्व धरोहर स्थल के अन्तर्गत रोव्वेन द्वीप शीर्ष पर्यटक आकर्षक क्षेत्र में से एक है। गहरे नीले पानी ओर लुभावने दृश्य से भरपूर यह द्वीप समुद्री पक्षी, जल पक्षी और स्थलीय पक्षी सहित 100 से अधिक पक्षीयों की प्रजातियों का घर है। लेकिन प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह रोव्वेन द्वीप एक भयानक अतीत के साक्षी बने हुए हैं।  वर्तमान समय पर विश्व धरोहर स्थल में शामिल रोव्वेन द्वीप इतिहास में विश्व की सबसे भयानक जेल के रूप में जाना जाता है।यह वही जेल है जहाँ पर रंगभेद युग के दौरान अफ्रीका के लोकतांत्रिक रुप से निर्वाचित पहले रास्ट्रपति नेल्सन मडेंला को 18 वर्षों तक कैद में रखा गया था।रोव्वेन द्वीप के...